इंटरसिटी (अंतर-नगरीय)
मुंबई, महाराष्ट्र की राजधानी है और यह भारत का सबसे तेजी से विकास करने वाला, सर्वाधिक समृद्ध और औद्योगिकीकृत शहर है। मुंबई भारत के सुंदर पश्चिमी तट का भाग है जो गुजरात, पूरे मुंबई से गोवा, कर्नाटक और केरल तक फैला हुआ है। इस शहर में एक प्राकृतिक बंदरगाह है, जिसका विकास अंग्रेजों द्वारा किया गया था। यह भारत के सबसे अधिक व्यस्त पत्तनों में से एक है, जहां से भारत के समुंद्री व्यापार का 40 प्रतिशत व्यापार होता है। मुंबई (पहले ‘बॉम्बे’ के नाम से जाना जाता था) को यह नाम स्थानीय मुंबा देवी के नाम से मिला है, जिनका मंदिर अभी भी वहां पर है। सही मायनों में सार्वभौम मुंबई सभी भारतीय धर्मों और संस्कृतियों का घर है। यह एक आकर्षक शहर है जो कई लोगों के लिए जीवन से भरपूर है और भारत का प्रवेशद्वार है। यह भारत की आर्थिक राजधानी के नाम से भी जानी जाती है, यह देश का प्रमुख वित्त और संचार केन्द्र है।
हवाई मार्ग द्वारा:मुंबई में भारत का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाईअड्डा है। अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल (साहार) और डोमेस्टिक टर्मिनल (सांताक्रूज) एचजीएच इंडिया के आयोजन स्थल (बॉम्बे प्रदर्शनी केन्द्र) से क्रमश: 9 और 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। आप एयरपोर्ट से आयोजन स्थल के लिए नि:शुल्क शटल बस या टैक्सी भी ले सकते हैं।
रेल द्वारा: मुंबई भारत के अधिकांश महानगरों, टीयर I और टीयर II शहरों से भली-भांति जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, इस मार्ग पर छोटे टीयर III और टीयर IV नगर भी सुविधाजनक ढंग से मुंबई से जुड़े हुए हैं। मुंबई से दो रेलवे नेटवर्क परिचालित हैं। मध्य रेलवे पूर्व और दक्षिण की ओर जाने वाले ट्रेनों का संचालन करता है जिनमें से कुछ ट्रेनें उत्तर की ओर जाती है और आपको सीएसटी (मुंबई वीटी), दादर या कुर्ला टर्मिनस स्टेशनों तक पहुंचाती हैं। पश्विम रेलवे पश्चिम और उत्तर भारत (गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर) से मुंबई आने वाली ट्रेनों का परिचालन करता है जो आपको बॉम्बे केन्द्र, सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, दादर (पश्चिम) और बोरीवली लाती हैं। किलोमीटर में दूरी आप मध्य और पश्चिम रेलवे के इन सभी स्टेशनों से आयोजन स्थल के लिए नि:शुल्क शटल बस या टैक्सी ले सकते हैं।
सड़क मार्ग द्वारा:मुंबई एक्सप्रेसवे और हाइवे द्वारा भारत के महानगरों और सभी राज्यों के शहरों से भली-भांति जुड़ा हुआ है। मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के सामने स्थित इंटरस्टेट बस टर्मिनल, स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट टर्मिनल से लंबी दूरी की सरकारी बसें चलती हैं। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश की राज्य बस कंपनियों के यहां ऑफिस हैं। प्राइवेट रूप से चलाई जा रही विश्वसनीय, आरमदायक, लग्जरी, आधुनिक और एयरकंडीशन प्राइवेट बसें भी मुंबई और भारत के सभी राज्यों की राजधानियों और पर्यटन गन्तव्य स्थलों को जोड़ते हैं।