आगंतुकों को फायदें
एचजीएच इंडिया सोर्सिंग के मूल्यवान समय और लागतों की बचत करता है। यह आगंतुकों को अपने स्टोर के लिए उनके नए खरीद के सीज़न की शुरूआत में केवल 4 दिनों में एक ही छत के नीचे देश-विदेश से आए नए सप्लायरों से जुड़ने और नए उत्पादों को ढूंढने में मदद करता है।
एचजीएच इंडिया एक ही छत के नीचे व्यापार खरीददारों के लिए निम्नलिखित अवसर उपलब्ध कराता है:
- 1. होम टेक्सटाइल्स, होम डेकॉर, हाउसवेयर और गिफ्ट के भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, निर्माताओं और आयातकों के नए और आधुनिक उत्पाद देखना और अनुभव करना।
- नए सप्लायरों से मिलना और प्रतिस्पर्धी बिज़नेस परिवेश में मौजूदा सप्लायरों के साथ व्यापार करना।
- आने वाले फैशन, उत्पाद और बिजनस ट्रेंड को समझना और उस पर चर्चा करना।
- बिजनेस विकास और विविधता के बारे में नए विचारों से अवगत होना।
- पार्टनरों और सहयोगियों और सप्लायरों से संवाद करना और ”होम” बिरादरी के साथ बैठक करना।
एचजीएच इंडिया 2020 में व्यापार आगंतुक निम्नलिखित में समर्थ होंगे:
- भारत और दुनिया के 700 अग्रणी निर्माता, ब्रांड, आयातक, थोक-विक्रेता, सेवा प्रदाता के उत्पादों के बारे में जानना।
- अपने स्टोर के लिए पूर्णतया समन्वित लुक और अहसास के साथ एक ही छत के नीचे होम टेक्सटाइल्स, फर्निशिंग फेब्रिक्स, होम डेकोरेशन प्रोडक्ट, हाउसवेयर और उपहार प्राप्त करना।
- विभिन्न उत्पादों, मूल्य और बाजार ट्रेंड, तथा उपभोक्ताओं की बदलती पसंद के बारे में नई जानकारी हासिल करना।
- 2020/21 के लिए बेहतर गुणवत्ता एवं प्रतिस्पर्धी मूल्य वाले नए उत्पाद और नवोन्मेष का पता लगाना।
- • उत्पादों की श्रृंखला का विस्तार करना और स्थिर एवं दीर्घकालिक सप्लायर से जुड़ना।